Kal Ka Match Kon Jeeta 27 Feb: कल का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs बांग्लादेश

Kal Ka Match Kon Jeeta: चैम्पियंस ट्रॉफी में कल का मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच था, जिनका सेमीफाइनल से कोई लेना-देना नहीं था। गुप ए से पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला रावलपिंडी स्टेडियम में था। मेजबान दर्शकों के लिए खुद की टीम को देखने का अंतिम मौका था।

इस बीच रात से शुरू हुई बारिश के बाद आउटफील्ड गीला हुआ और बाद में फिर से बारिश आई। जिससे इंतजार की घड़ियाँ बढती चली गई और टॉस भी टाइम पर नहीं हो पाया। अंपायरों ने मैदान का मुआयना किया लेकिन कोई खास सफलता हाथ नहीं लग पाई।

kal ka match kon jeeta

इसके बाद अंतिम बार स्थिति देखकर अंपायरों ने इस मुकाबले को रद्द करने की घोषणा कर दी और पाकिस्तान का सपना टूट गया। पाकिस्तानी टीम इवेंट में एक मुकाबला जीतकर अपने अभियान का समापन करना चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

मुकाबला रद्द होते ही पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही टीमों का अभियान इस चैम्पियंस ट्रॉफी में समाप्त हो गया। दोनों टीमों का प्रदर्शन निराश करने वाला रहा। भारत और न्यूजीलैंड से इन दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा। शुरुआती दो मैच हारते ही पाकिस्तान की किस्मत का फैसला हो गया था।

ग्रुप ए में पाकिस्तानी टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही और यह उनके लिए शर्म की बात कही जा सकती है। पाकिस्तानी टीम के प्लेयर्स का खराब प्रदर्शन इस कदर रहा कि एक भी खिलाड़ी शतकीय पारी खेलने में सफल नहीं रहा। मेजबान देश 9 दिन में ही बाहर हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+