Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड vs श्रीलंका

Kal Ka Match Kon Jeeta: न्यूजीलैंड ने बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए लगभग सेमीफाइनल में जगह हासिल कर ली। न्यूजीलैंड के रन रेट को पीछे छोड़कर आगे जाना पाकिस्तानी टीम के लिए नामुमकिन काम लग रहा है। कीवी टीम ने श्रीलंकाई टीम को 5 विकेट के अंतर से शिकस्त दे दी।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह एकदम सही साबित हुआ। श्रीलंका के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। श्रीलंकाई टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कुसल परेरा रहे। वह 28 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाकर आउट हुए।

kal ka match kon jeeta

श्रीलंका के लिए अंत में तीक्ष्णा ने 38 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मधुशंका ने भी 19 रन की पारी खेली। श्रीलंका की पूरी टीम 171 रन बनाकर आउट हो गई। ट्रेंट बोल्ट ने न्यूजीलैंड टीम के लिए घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। वह 3 विकेट हासिल करने में सफल रहे। उनके अलावा लोकी फर्ग्युसन, सैंटनर और रचिन रविन्द्र के खाते में भी 2-2 विकेट आए।

जवाब में खेलते हुए डेवोन कॉनवे और रविन्द्र ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने 86 रन जोड़े। यहाँ से कुछ विकेट गिरे। कॉनवे 45 और रचिन रविन्द्र 42 रन बनाकर आउट हो गए। विलियमसन भी 14 रन बनाकर आउट हो गए। लक्ष्य प्राप्त करने तक कीवी टीम ने 5 विकेट गंवा दिए।

डैरिल मिचेल के बल्ले से 43 रनों की पारी आई। 24वें ओवर में मैच जीतकर न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल का रास्ता बना लिया। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के नेट रन रेट की तुलना की जाए, तो पाकिस्तानी टीम काफी पीछे है। ऐसे में कीवी टीम को टॉप चार में जाने का मौका मिल गया।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टॉम लैथम (डब्ल्यू), टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+