Kal Ka Match Kon Jeeta 6 Oct: कल का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका

Kal Ka Match Kon Jeeta: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में कल का मुकाबला महिला वर्ल्ड कप के दौरान न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने एक आसान जीत हासिल कर ली।

कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, यह गलत साबित हो गया। ओपनर बल्लेबाज सुजी बेट्स अपना खाता खोले बिना ही आउट होकर पवेलियन लौट गईं। उनके बाद जॉर्जिया प्लिमर और अमेलिया केर ने मिलकर पारी आगे बढ़ाई। दोनों ने स्कोर 44 रनों तक पहुंचा दिया।

kal ka match kon jeeta

इस बीच अमेलिया 23 के स्कोर पर आउट हो गईं। उनके बाद बैटिंग करने के लिए आईं सोफी डिवाइन ने धांसू अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम को संभाल लिया। उधर जॉर्जिया 31 के निजी स्कोर पर आउट होकर वापस लौट गईं। सोफी और ब्रूक हैलिडे के बीच एक अहम भागीदारी हुई।

दोनों ने चौथे विकेट के लिए 86 रन जोड़े। सोफी अपना अर्धशतक जड़कर खेलती चली गईं लेकिन ब्रूक 45 के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। वहां से विकेट पतन शुरू हो गया। शतक के करीब जाकर सोफी डिवाइन भी 85 के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। 48वें ओवर तक न्यूजीलैंड की पारी 231 रनों पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए नॉनकुलुलेको म्लाबा ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने लॉरा वुलफार्ट का विकेट गंवा दिया। वह 14 के निजी स्कोर पर आउट हुईं। इसके बाद तेजमिन ब्रिट्स और सुने लुअस ने मिलकर गदर काट दिया। दोनों ने शतकीय भागीदारी करते हुए स्कोर 185 तक पहुंचा दिया।

इस दौरान लुअस अंक तक टिकी थीं। ब्रिट्स के बल्ले से शतक आया, वह 101 के निजी स्कोर पर आउट हुईं। लुअस ने नाबाद 83 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका ने 41वें ओवर में 4 विकेट पर 238 रनों का स्कोर हासिल करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+