Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड vs पापुआ न्यू गिनी

Kal Ka Match Kon Jeeta: न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना अंतिम मुकाबला पापुआ न्यू गिनी के साथ खेला। पीएनजी को इस मैच में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड को इस मुकाबले में 7 विकेट से जीत मिली। न्यूजीलैंड का अभियान इस मैच के साथ समाप्त हो गया।

टॉस जीतकर कीवी टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। पीएनजी के ओपनर बल्लेबाज टोनी उरा 1 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके अलावा असद वला भी 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। यहाँ से लगातार विकेट गिरे।

kal ka match kon jeeta

लोकी फर्ग्युसन के सामने पीएनजी के बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं मिला। उन्होंने टी20 में सबसे कम रन रेट का स्पेल डाला। अपने 4 ओवरों में उन्होंने कोई रन नहीं देते हुए 3 विकेट झटके। पीएनजी की टीम 78 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। बोल्ट और साउदी को भी 2-2 विकेट मिले।

जवाबी पारी में खेलते हुए कीवी टीम की शुरुआत भी खराब रही। फिन एलेन बिना खाता खोले ही आउट होकर चलते बने। उनके बाद रचिन रविन्द्र भी 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। डेवोन कॉनवे ने क्रीज पर टिककर रन बनाए।

कॉनवे ने 35 रनों की पारी खेली। केन विलियमसन और डैरिल मिचेल ने नाबाद रहते हुए न्यूजीलैंड को 13वें ओवर में जीत दिला दी। विलियमसन ने 18 और मिचेल ने 19 रन बनाए। टिम साउदी और बोल्ट 12 साल एक साथ खेले। अब शायद वे कभी वर्ल्ड कप में एक साथ नहीं होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+