Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs मुंबई इंडियंस

Kal Ka Match Kon Jeeta: केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला बारिश से बाधित रहा। बारिश के बाद मैच 16-16 ओवरों का कर दिया गया। केकेआर ने इस मुकाबले को जीतकर इस सीजन के प्लेऑफ़ में जाने वाली पहली टीम बन गई। केकेआर के अब 18 अंक है और तालिका में टॉप पर है।

टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या ने केकेआर को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया और यह फैसला सही साबित हुआ। केकेआर के ओपनर सुनील नारायण खाता खोले बिना आउट हो गए। फिलिप साल्ट भी 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

kkr vs mi

कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से रन आने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अय्यर 7 रन बनाकर आउट हो गए। वेंकटेश अय्यर ने थोड़ी देर क्रीज पर टिकने के बाद ही धमाका कर दिया। वह 21 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद नितीश राणा ने मोर्चा संभाला।

नितीश राणा ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन बनाए। रसेल ने 24 रन बनाए। रिंकू सिंह के पास मौका था लेकिन वह भी 20 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। इस तरह केकेआर ने 7 विकेट के नुकसान पर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया। मुंबई के लिए बुमराह और चावला ने 2-2 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए मुंबई के लिए ईशान किशन और रोहित शर्मा ने मिलकर 65 रन जोड़े। ईशान किशन ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 40 रनों का स्कोर बनाया। रोहित शर्मा ने 19 रनों की पारी खेली। उनके बाद सूर्यकुमार यादव भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने 2 रन बनाए।

मुंबई ने एक के बाद एक विकेट गंवाए और अंत में मैच गंवा दिया। तिलक वर्मा ने 32 रन बनाए और अन्य बल्लेबाज फ्लॉप हो गए। केकेआर ने मुंबई को 8 विकेट पर 139 रनों पर रोक दिया और प्लेऑफ़ में जगह हासिल कर ली। केकेआर के लिए हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+