Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs दिल्ली कैपिटल्स
Kal Ka Match Kon Jeeta: केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया मुकाबला कम स्कोर वाला रहा। इसमें दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की और 9 विकेट पर 153 रनों का मामूली स्कोर बनाया। इसके बाद केकेआर ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 13 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। यहाँ से कुछ और विकेट गिरे। फ्रेजर मैक-गर्क ने 12 और शाई होप ने महज 6 रन बनाए। मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ।

अभिषेक पोरेल ने कुछ अच्छे शॉट जड़े लेकिन वह भी 18 रन बनाकर आउट हो गए। यही हाल ऋषभ पन्त का भी रहा। पन्त ने 27 रन बनाए। दिल्ली ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। मुश्किल स्थिति में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव ने क्रीज पर रूककर बैटिंग की।
कुलदीप यादव ने अंत तक बल्लेबाजी करते हुए स्कोर आगे बढाया। वह 26 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 35 रन बनाने में सफल रहे। कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। दिल्ली ने 9 विकेट पर 153 रनों का स्कोर हासिल किया। वरुण चक्रवर्ती ने केकेआर के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
जवाब में बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के लिए फिल साल्ट और सुनील नारायण ने धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 79 रनों की भागीदारी की। इस बीच सुनील नारायण 15 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
साल्ट ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए 33 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। उनके बाद श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर ने टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 23 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 26 रनों की पारी खेली। केकेआर की इस सीजन यह छठी जीत है।












Click it and Unblock the Notifications