Kal Ka Match Kon Jeeta, कल का मैच कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका
Kal Ka Match Kon Jeeta: भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को चारों खाने चित कर पहले वनडे मैच में एक बड़ी जीत अर्जित कर ली। केएल राहुल की कप्तानी में खेलते हुए जोहांसबर्ग में भारतीय टीम ने धुआंधार खेल का प्रदर्शन किया। गेंदबाजों की तरफ से तूफानी गेंदबाजी हुई।
भारतीय टीम ने मुकाबले को 8 विकेट के बड़े अंतर से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह गलत साबित हो गया। दक्षिण अफ्रीकी टीम का एक भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं जमा पाया।

मेजबान टीम 116 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई। भारतीय टीम की जीत के सूत्रधार अर्शदीप सिंह रहे। अर्शदीप ने 37 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा आवेश खान के खाते में भी 4 विकेट आए। इस तरह टीम इंडिया के गेंदबाजों ने धमाका कर दिया।
जवाबी पारी में खेलते हुए बैटिंग में भी टीम इंडिया का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। अपना पहला ही एकदिवसीय मुकाबला खेल रहे साई सुदर्शन ने फिफ्टी जमा दी। सुदर्शन ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी शानदार अर्धशतक जमाया। दोनों ने मिलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में भी जीत दर्ज की थी। इसके बाद वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी बेहतरीन जीत हासिल की। अगले दो मैचों में से एक में भी जीत दर्ज करने पर टीम इंडिया ट्रॉफी अपने नाम कर लेगी। तगड़ी लय को देखते हुए ऐसा हो सकता है।
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी ज़ोरज़ी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, तबरेज़ शम्सी
भारत: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार












Click it and Unblock the Notifications