Kal Ka Match Kon Jeeta 2 March: कल का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड

Kal Ka Match Kon Jeeta: चैम्पियंस ट्रॉफी में कल का मुकाबला दो बड़ी टीमों भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली। ग्रुप ए के मुकाबले में भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल करते हुए कीवी टीम को 44 रनों से धूल चटाई।

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और उनके गेंदबाजों ने बेहतरीन काम किया। भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने 2 रन बनाए। उनके बाद रोहित शर्मा 15 और विराट कोहली ने 11 रन बनाए।

kal ka match kon jeeta

टीम इंडिया का स्कोर 30/3 हो गया और श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। अक्षर पटेल का साथ उनको मिला और दोनों ने स्कोर आगे बढाते हुए चौथे विकेट के लिए बेहतरीन 98 रनों की भागीदारी की। अक्षर पटेल ने 42 रनों की पारी खेली और श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी जमा दी।

श्रेयस अय्यर अर्धशतक जड़ने के बाद 79 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। बाद में हार्दिक पांड्या के बल्ले से भी रन आए। वह 45 रन बनाकर आउट होकर चलते बने। इस तरह टीम इंडिया ने स्पिन विकेट के ऊपर 9 विकेट पर 249 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 5 विकेट हासिल किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए कीवी टीम ने पहला विकेट रचिन रविन्द्र के रूप में गंवाया। इसके बाद नियमित अंतराल पर कीवी टीम ने विकेट गंवाए। केन विलियमसन एकमात्र खिलाड़ी थे, जो क्रीज पर टिककर खड़े रहे और भारतीय गेंदबाजों का सामना करते चले गए।

विलियमसन ने फिफ्टी जड़ी और 81 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद भारत की जीत पक्की हो गई और कीवी टीम 205 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने धांसू गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। ग्रुप ए से भारत पहले स्थान पर रहा, इस वजह से सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मैच होगा। 4 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया का सेमी]फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+