Kal Ka Match Kon Jeeta 25 Jan: कल का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
Kal Ka Match Kon Jeeta: भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेला गया दूसरा टी20 मुकाबला काफी रोमांचक रहा। रोमांच से भरपूर यह मैच अंतिम ओवर तक चला गया। भारतीय टीम को इंग्लैंड की टीम ने 166 रनों का लक्ष्य दिया था जो इतना मुश्किल नहीं था लेकिन बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप हो गए।
टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। यह निर्णय एकदम सही साबित हुआ। इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट और बेन डुकेट जल्दी ही आउट होकर चलते बने। इससे पिछले मैच जैसा माहौल बनने की अटकलें लगने लगी।

इस बीच जोस बटलर के बल्ले से कुछ धांसू शॉट आए लेकिन उनको अक्षर पटेल ने 45 के निजी स्कोर पर आउट करते हुए वापस भेज दिया। इसके बाद जेमी स्मिथ ने 22 और ब्राइडन कार्स ने 31 रन बनाए। निचले क्रम से आर्चर ने 12 रनों की नाबाद पारी खेली और इंग्लैंड का स्कोर 9 विकेट पर 165 रन हो गया। वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 वीकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए भारत की शुरुआत भी बेहद खराब रही। अभिषेक शर्मा 12 और संजू सैमसन 5 रन बनाकर चलते बने। सूर्यकुमार यादव ने आते ही धमाकेदार अंदाज में तीन चौके उड़ाए लेकिन 12 के निजी स्कोर पर वह भी आउट हो गए।
इस समय टीम इंडिया मुश्किल स्थिति में थी। ध्रुव जुरेल 4 और पांड्या 7 रन बनाकर आउट हुए, तब हार दिखने लगी थी लेकिन तिलक वर्मा क्रीज पर थे और वॉशिंगटन सुंदर ने आकर 19 गेंदों में 26 रन जड़े। उनके आउट होने के बाद अक्षर पटेल भी चलते बने।
इन सबके बाद भी तिलक वर्मा ने 39 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर डाली। वह क्रीज पर टिके रहे और इंग्लिश गेंदबाजों की धुनाई की। टीम इंडिया के 8 विकेट गिर गए थे। इस बीच रवि बिश्नोई ने 2 चौके जड़कर तिलक वर्मा को सहारा दिया और मैच अंतिम ओवर में चला गया, जहाँ छह रन की दरकार थी। तिलक वर्मा ने पहली गेंद पर डबल और अगली गेंद पर चौका जड़कर टीम को धमाकेदार जीत दिला दी। वह 5 छक्कों और 4 चौकों से 55 गेंद में 55 रन बना नाबाद लौटे। टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications