Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs बांग्लादेश ग्वालियर टी20

Kal Ka Match Kon Jeeta: ग्वालियर में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया टी20 मैच बांग्लादेश के लिए निराश करने वाला रहा। टीम इंडिया ने इस मैच में अपना धांसू प्रदर्शन किया। भारतीय टीम चैम्पियन की तरह खेली और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 7 विकेट से मैच जीतकर भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की लीड हासिल कर ली।

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पिच और नए ग्राउंड को देखते हुए सूर्या ने यह निर्णय लिया था और गेंदबाजों ने इसे सही साबित कर दिया। अर्शदीप सिंह ने शुरुआती दो विकेट लेकर बांग्लादेश को लय पकड़ने से वंचित कर दिया।

kal ka match kon jeeta

डेब्यू मैच खेल रहे मयंक यादव ने अपना पहला ही ओवर मेडन डालते हुए धाकड़ शुरुआत की। इसके बाद वह महमुदुल्लाह को अपना पहला शिकार बनाने में सफल रहे। बांग्लादेश ने एक के बाद एक विकेट गंवाए लेकिन मेहदी हसन मिराज ने कुछ संघर्ष किया।

मेहदी हसन ने नाबाद 35 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे और पूरी टीम महज 127 के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया के लिए वापसी कर रहे वरुण चक्रवर्ती ने अच्छी गेंदबाजी की और 3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा अर्शदीप सिंह ने भी 3 विकेट अपने हासिल किये।

जवाब में खेलते हुए भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा, वह 16 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अंदाज में 29 रन बनाए। संजू सैमसन के बल्ले से भी 29 रन आए। बाद में हार्दिक पांड्या ने गदर मचाते हुए नाबाद 39 रनों की पारी खेल भारत को 12वें ओवर में जीत दिला दी।

भारतीय महिला टीम ने भी टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज की। दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में भारतीय महिलाओं ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। भारतीय टीम ने पाक को 105 के स्कोर तक सीमित कर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+