Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs भारत

Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के महिला टीमों के बीच खेला गया था। तीन मैचों की टी20 सीरीज में यह अंतिम मुकाबला था। इस मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 2-1 से सीरीज में हरा दिया। पहली बार भारतीय टीम 1-0 से बढ़त हासिल करने के बाद सीरीज हार गई। मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। शेफाली 26 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद जेमिमा रोड्रिग्स 2 और हरमनप्रीत कौर 3 रन बनाकर आउट हो गईं।

kal ka match kon jeeta

मंधाना की बल्लेबाजी धीमी रही, वह 29 रन बनाकर आउट हो गईं। मुश्किल स्थिति में एक बार फिर से ऋचा घोष ने अपना बल्ला चलाया। वह 28 गेंदों का सामना करते हुए 34 रन बनाने में सफल रहीं। दीप्ति शर्मा हर बार की तरह इस बार भी धीमी रहीं, वह 18 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुईं।

अमनजोत कौर ने निचले क्रम से 17 रनों की पारी खेलते हुए टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट पर 147 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए सदरलैंड और वेयरहैम ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने ही 2-2 विकेट अपने नाम किये।

जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रलिया ने धमाका कर दिया। एलिसा हिली और बेथ मुनी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 85 रनों की बड़ी भागीदारी कर मैच भारत से छीन लिया। हिली ने 38 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ताहलिया मैक्ग्रा ने 20 रन बनाए।

एलिस पेरी बगैर रन बनाये चलती बनीं लेकिन फ़ोबे लिचफील्ड ने टिककर नाबाद 17 रन बनाए। उनके अलावा बेथ मुनी ने 52 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में पिछड़ने के बाद दोनों मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+