Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20
Kal Ka Match Kon Jeeta: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को खेला गया मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता। भारतीय टीम को कंगारुओं ने 5 विकेट के अंतर से पराजित कर दिया। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 222 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 225 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए नाबाद 104 रनों की पारी खेली। अंतिम गेंद पर उन्होंने चौके से अपनी टीम को जीत दिलाई। मैक्सवेल के बल्ले से 8 चौके और 8 छक्के आए। भारतीय टीम के गेंदबाज उनको आउट करने के लिए तरसते रहे।

टीम इंडिया के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए तूफानी शतकजमाया। गायकवाड़ ने नाबाद 123 रनों की पारी खेल टीम को 222 रनों तक पहुंचाया लेकिन गेंदबाजों का काम अच्छी तरह नहीं होने से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय टीम ने शुरुआती दो मैचों में जीत दर्ज की थी। तीसरा मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में अपनी उम्मीदें बरकरार रखी है। ऑस्ट्रेलिया को सीरीज जीतने के लिए अंतिम दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी पड़ेगी। वहीँ टीम इंडिया को एक मैच में जीत दर्ज करनी होगी।
भारतीय टीम की गेंदबाजी अंतिम समय में खराब रही, इस वजह से ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 21 रन चाहिए थे लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने खराब लाइन पर गेंदबाजी की। धीमे ओवर रेट के कारण बाउंड्री पर एक फील्डर कम था।












Click it and Unblock the Notifications