Kal Ka Match Kon Jeeta 25 October: कल का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Kal Ka Match Kon Jeeta: भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। रोहित शर्मा के शानदार शतक और विराट कोहली के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप करने से वंचित कर दिया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो मैच जीतकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी करते हुए उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने सर्वाधिक 56 रन बनाए, जबकि मिचेल मार्श ने 41 और मैथ्यू शॉर्ट ने 30 रनों का योगदान दिया।

kal ka match kon jeeta

भारतीय गेंदबाजी शानदार रही। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 2 और मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया। एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 183 रन था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आखिरी 7 विकेट सिर्फ 53 रन पर गिरा दिए, और ऑस्ट्रेलिया की पारी 236 रन पर सिमट गई।

237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान शुभमन गिल (24) का विकेट जल्दी खो दिया (69/1)। इसके बाद, अनुभवी जोड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और कोई और नुकसान नहीं होने दिया। रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 33वां वनडे शतक (नाबाद 121 रन) जड़ा। उन्होंने 125 गेंदों का सामना किया, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

​विराट कोहली ने भी उनका बखूबी साथ दिया और नाबाद 74 रन की अहम पारी खेली। दोनों दिग्गजों ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 168 रनों की मैच विजयी साझेदारी की और भारत ने 38.3 ओवरों में ही 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित और कोहली मिलकर इस मैच में पूरी महफ़िल लूटकर ले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+