Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs अफगानिस्तान, डबल सुपर ओवर गेम

Kal Ka Match Kon Jeeta: भारत और अफगानिस्तान के बीच बेंगलुरु में कल तीसरा टी20 मैच बेहद रोमांचक रहा। मुकाबला टाई होने के बाद सुपर ओवर में चला गया और फिर से टाई हुआ। दूसरी बार हुए सुपर ओवर में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार डबल सुपर ओवर मैच हुआ।

भारतीय टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए मुश्किल में थी। जायसवाल और दुबे सस्ते में आउट हुए। कोहली और सैमसन गोल्डन डक पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने मिलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए बेहतरीन काम किया।

kal ka match kon jeeta

दोनों ने शतकीय भागीदारी की और खेलते चले गए। रोहित ने अपने टी20 करियर का 5वां शतक जड़ा, वर्ल्ड में वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रोहित शर्मा ने 69 गेंद में नाबाद 121 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 39 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया 22/4 के स्कोर से 4 विकेट पर 212 तक पहुंची।

जवाब में खेलते हुए अफगानिस्तान ने भी धाकड़ बैटिंग की। पहले विकेट के लिए गुरबाज और जादरान ने 93 रन जोड़े। दोनों अपने अर्धशतक जड़कर 50-50 रन पर आउट हुए। बाद में नबी ने धमाका किया और 16 गेंद में 34 रन बनाए। गुलबदीन नैयब अलग ही रंग में दिखे।

नैयब ने तूफानी बैटिंग करते हुए टीम को लक्ष्य के करीब ला दिया। उनके बल्ले से 23 गेंद में 55 रन आए। अंतिम ओवर में 19 रन की दरकार थी। यह भी हो गया, और अंतिम गेंद पर 3 रन तक मैच आ गया। गुलबदीन 2 रन ही ले पाए और मुकाबला टाई होकर सुपर ओवर में चला गया।

सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 16 रन बनाए। 13 रन के बाद अंतिम गेंद पर कीपर के हाथ में बल्लेबाज भाग गए। नॉन स्ट्राइक छोर पर सैमसन ने थ्रो किया, जो नबी के बल्ले से लगकर लॉन्गऑन की तरफ गया। वे दो रन और भाग गए। वहां रोहित शर्मा से थोड़ी बहस भी नबी ने की। ठीक वैसा ही हुआ जैसे 2019 वर्ल्ड कप में बेन स्टोक्स के बल्ले से लगकर गेंद गई थी। इस बार ऐसा लग रहा था जैसे नबी जानबूझकर विकेट के बीच में भाग रहे थे।

16 रन के बाद भारत की बैटिंग में रोहित शर्मा ने 2 छक्के जमाए। अंतिम गेंद पर 2 रन चाहिए थे। रोहित ने तेज दौड़ने के लिए रिंकू को बैटिंग करने बुला लिया और खुद रिटायर्ड हर्ट होकर चले गए। हालांकि बैटिंग कर रहे जायसवाल एक रन ही ले पाए और मैच टाई हो गया। इस बार फिर सुपर ओवर हुआ।

दूसरे सुपर ओवर में रोहित और रिंकू आए। रोहित ने 2 गेंद पर चौका और छक्का जड़कर तीसरी गेंद में सिंगल लेकर रिंकू को स्ट्राइक दी। रिंकू कीपर कैच हो गए। इसके बाद सैमसन बैटिंग करने आए और फुल टॉस मिस कर गए। कीपर के पास गेंद थी तब भी रोहित और सैमसन भागे। रोहित को कीपर के सीधे थ्रो से रन आउट होकर जाना पड़ा और 11 पर भारत की पारी समाप्त हुई।

भारत के लिए इस बार रवि बिश्नोई गेंदबाजी करने आए। उन्होंने पहली गेंद पर नबी को लॉन्गऑफ़ पर रिंकू के हाथों कैच कराया। इसके बाद तीसरी गेंद पर गुरबाज को वहीं पर रिंकू ने कैच किया। इस तरह अफगानिस्तान 1 रन बना पाई और भारत ने इतिहास का पहला डबल सुपर ओवर गेम जीत लिया। सीरीज भी टीम इंडिया ने 3-0 से जीती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+