Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- अफगानिस्तान vs भारत

Kal Ka Match Kon Jeeta: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए भारतीय टीम की तरफ से एक बड़ा धमाका देखने को मिला है। टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे ने अपने बल्ले से गदर मचा दिया। टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी चुनी। अफगान ओपनर गुरबाज और जादरान सस्ते में निपट गए। दोनों ने क्रमशः 14 और 8 रन बनाए। उनके बाद गुलाबदीन ने गदर मचाते हुए तूफानी बैटिंग की और 28 गेंद में फिफ्टी जड़ी, वह 57 रन बनाकर आउट हो गए।

kal ka match kon jeeta

नबी फ्लॉप रहे और 14 रन के स्कोर पर चलते बने। नजीबुल्लाह जादरान ने कुछ बड़े शॉट जड़े और 23 के स्कोर पर आउट हुए। अंत में मुजीब उर रहमान ने 21 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान की टीम 172 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। अर्शदीप सिंह को 3 विकेट हासिल हुए। उनके अलावा अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को भी 2-2 विकेट मिले।

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया और पहले ओवर में झटका लगा। रोहित शर्मा गोल्डन डक पर आउट होकर चलते बने। बाद में विराट कोहली ने ताबड़तोड़ रन बनाए लेकिन 29 पर आउट हो गए। यहाँ से शिवम दुबे का बल्ला बोला। उधर जायसवाल ने भी तूफानी बैटिंग की।

दोनों ने टीम को तेजी से लक्ष्य के करीब ला दिया। दुबे ने 22 गेंद में फिफ्टी जमाई और जायसवाल ने 27 गेंद में अर्धशतक जड़ा। जायसवाल 68 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन दुबे 63 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटे और टीम इंडिया ने सोलहवें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। अफगानिस्तान की टीम इस मैच में पराजय के साथ ही सीरीज भी गंवा बैठी है। अब एक ही मुकाबला और बचा है। बेंगलुरु में अंतिम मैच 17 फरवरी को खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+