Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- गुजरात टाइटंस vs दिल्ली कैपिटल्स
Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में गुजरात टाइटंस के बीच बुधवार को खेला गया मुकाबला एकतरफा रहा। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। दिल्ली ने धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 89 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट कर दिया।
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और गेंदबाजों ने तहलका मचा दिया। गुजरात के ओपनर बल्लेबाज गिल और साहा क्रमशः 8 और 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद साई सुदर्शन 12 और डेविड मिलर 2 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

गुजरात ने खराब शुरुआत के बाद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। तेवतिया 10 और शाहरुख़ खान बिना खाता खोले आउट हो गए। इन सबके बीच राशिद खान ने 31 रनों की पारी खेली लेकिन यह काफी नहीं थी। गुजरात की टीम 89 रनों की पारी खेल आउट हो गई। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा इशांत शर्मा ने 2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए दिल्ली की भी शुरुआत खराब रही। दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज जैक फ्रेजर-मैकगर्क 20 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके अलावा पृथ्वी शॉ भी 7 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।
अभिषेक पोरेल 15 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके अलावा शाई होप तेजी से 19 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में ऋषभ पन्त और सुमित कुमार ने दिल्ली को 6 विकेट से जीत दिला दी। पन्त ने नाबाद 16 और सुमित कुमार ने नाबाद 9 रन बनाए। दिल्ली की यह तीसरी जीत है, तालिका में अब दिल्ली कैपिटल्स छठे स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications