Kal Ka Match Kon Jeeta 30 April: गुजरात vs आरसीबी, Who Won Yesterday Match

Kal Ka Match Kon Jeeta: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को करारी शिकस्त दी। इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उनके लिए बिल्कुल सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम गुजरात की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 19.2 ओवरों में महज 155 रनों पर सिमट गई।

आरसीबी की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रही। विराट कोहली ने 13 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 28 रनों की तेज पारी खेली लेकिन वह अपनी इस शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 40 रनों का योगदान दिया जिसमें उन्होंने 24 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 2 छक्के लगाए।

kal ka match kon jeeta

कप्तान रजत पाटीदार सिर्फ 19 रन बना सके और उनका विकेट एक बड़े विवाद का कारण भी बना। टीम का मध्यक्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया और निचले क्रम में भुवनेश्वर कुमार के नाबाद 15 रनों की बदौलत टीम किसी तरह 155 के स्कोर तक पहुंच पाई। गुजरात के लिए अरशद खान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने बेहद आक्रामक अंदाज में शुरुआत की। कप्तान शुभमन गिल ने केवल 18 गेंदों पर 43 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने भी उनका बखूबी साथ निभाया और 19 गेंदों में 39 रन कूट दिए। इन दोनों की बल्लेबाजी ने आरसीबी के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने शानदार वापसी करते हुए तीन विकेट चटकाए लेकिन वह गुजरात की जीत को रोकने के लिए काफी नहीं थे।

मध्यक्रम में वाशिंगटन सुंदर और शाहरुख खान के जल्दी आउट होने के बाद राहुल तेवतिया ने मोर्चा संभाला। तेवतिया ने 17 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की। गुजरात टाइटन्स ने महज 15.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर 158 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। आरसीबी को इस सीजन यह तीसरी हार मिली है, गुजरात की यह पांचवीं जीत रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+