Kal Ka Match Kon Jeeta 25 May: कल का मैच कौन जीता- गुजरात टाइटंस vs चेन्नई
Kal Ka Match Kon Jeeta: कल के डबल हेडर में पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने बैटिंग में धमाल मचा दिया। पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए और गुजरात टाइटंस लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही।
धोनी की सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की। आयुष म्हात्रे और डेवोन कॉनवे ने मिलकर पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। म्हात्रे 17 गेंदों में 34 रन बना आउट हो गए। उनके बाद कॉनवे के बल्ले से रन आए और वह फिफ्टी जड़कर आउट हो गए। कॉनवे ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 52 रनों की पारी खेली।

उर्विल पटेल के बल्ले से 37 रन आए और बाद में डेवाल्ड ब्रेविस ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। वह फिफ्टी जड़कर आउट हो गए। ब्रेविस के बल्ले से 23 गेंदों में 57 रनों की पारी आई, उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके जमाए।
जडेजा की बैटिंग धीमी रही, वह 18 गेंदों में 21 रनों की नाबाद पारी खेलकर लौटे। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 5 विकेट पर 230 रनों तक पहुंच गया। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ही अच्छी गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज रहे, वह 22 रन देकर 2 विकेट लेने में सफल रहे।
जवाबी पारी में खेलते हुए गुजरात ने कप्तान शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया। वह 13 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। बटलर ने 5 रन बनाए। इसके बाद नियमित अंतराल पर गुजरता के विकेट गिरते चले गए और टीम की कंडीशन खराब हो गई।
साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 41 रनों की पारी खेली। अन्य सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे। 19वें ओवर तक गुजरात टाइटंस 147 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इस तरह चेन्नई ने इस सीजन चौथी जीत दर्ज कर अभियान समाप्त किया। नूर अहमद और अंशुल कम्बोज ने 3-3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications