Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद
Kal Ka Match Kon Jeeta: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम कहीं नहीं टिकी। हैदराबाद ने बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद मुकाबला 67 रनों से अपने नाम कर लिया। पहले खेलते हुए हैदराबाद ने 7 विकेट पर 266 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स 199 रन बनाकर आउट हो गई।
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने गदर मचा दिया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 125 रनों की भागीदारी की, ये रन महज 6 ओवरों के पावरप्ले में ही बना दिए गए।

अभिषेक शर्मा 12 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हो गए। हेड 16 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर खेलते चले गए। वह 11 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 32 गेंदों में 89 रन बनाकर आउट हुए। मार्करम 1 और क्लासेन 15 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।
नितीश रेड्डी के बल्ले से 37 रनों की पारी देखने को मिली। इसके बाद शाहबाज अहमद ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वह 29 गेंदों का सामना करते हुए 59 रनों की नाबाद पारी खेलकर लौटे और टीम को 266 तन तक पहुंचा दिया। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए दिल्ली की खराब शुरुआत रही। ओपनर पृथ्वी शॉ 16 और डेविड वॉर्नर 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद जैक फ्रेजर-मैकगर्क ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए 18 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। अभिषेक पोरेल भी 42 रन बनाने में सफल रहे।
यहाँ से दिल्ली ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। ऋषभ पन्त एक छोर पर खड़े थे लेकिन वह काफी धीमी बैटिंग कर रहे थे। अंतिम बल्लेबाज के रूप में वही आउट हुए। पन्त ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन बनाए और दिल्ली 199 रन बनाकर आउट हो गई। नटराजन ने हैदराबाद के लिए 4 विकेट झटके। हैदराबाद की इस सीजन यह पांचवीं जीत है।












Click it and Unblock the Notifications