Kal Ka Match Kon Jeeta 5 April: कल का मैच कौन जीता- चेन्नई vs दिल्ली

Kal Ka Match Kon Jeeta: कल के डबल हेडर का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। चेन्नई को घरेलू सरजमीं पर खेले गए इस मैच में पसीना आ गया। धोनी क्रीज पर अंत तक रहे लेकिन टीम की हार नहीं टाल पाए। दिल्ली कैपिटल्स ने धमाल मचा दिया।

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने पहले बैटिंग का फैसला लिया लेकिन यह गलत साबित हुआ। चेन्नई के ओपनर फ्रेजर मैकगर्क बिना खाता खोले ही आउट होकर चलते बने। उनके बाद केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने मिलकर स्कोर फिफ्टी के पार पहुंचा दिया।

kal ka match kon jeeta

इस बीच पोरेल 33 रन बना चलते बने, तो अक्षर पटेल आए और वह 21 के निजी स्कोर पर आउट हुए। इन सबके बीच केएल राहुल क्रीज पर अपना धमाका करते चले गए और एक बेहतरीन फिफ्टी बना डाली। वह क्रीज पर टिके रहे और अंतिम ओवर में आउट हो गए।

स्टब्स ने 12 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए, राहुल 51 गेंदों में 77 रन बनाकर अंतिम ओवर में आउट हो गए। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 विकेट पर 183 रनों का धांसू स्कोर खड़ा कर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खलील अहमद सफल गेंदबाज रहे, उनको 2 विकेट मिले।

जवाब में खेलते हुए चेन्नई की खराब शुरुआत रही। रचिन रविन्द्र 3, कॉनवे 13 और गायकवाड़ 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विजय शंकर क्रीज पर टिके और अंत तक खड़े रहे। शिवम दुबे ने 18 और जडेजा ने 2 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए और अंत तक रहे।

विजय शंकर ने 54 गेंदों में नाबाद 69 और धोनी ने 26 गेंदों में नाबाद 30 रनों की पारी खेली लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाए। दिल्ली ने 25 रनों से जीत दर्ज कर तालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार तीसरी पराजय है, अब स्थिति मुश्किल नजर आ रही है। दिल्ली के लिए विपराज निगम ने 2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+