Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs दक्षिण अफ्रीका
Kal Ka Match Kon Jeeta: टी20 वर्ल्ड कप एम् नसाऊ काउंटी स्टेडियम में हो रहे मैच रोमांचक हो रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मैच में भी कुछ यही देखने को मिला। हर मैच की तरह यह मुकाबला भी कम स्कोर वाला रहा।
टॉस जीतकर पहले खेलते हुए अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद मार्करम भी 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने, उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स भी खाता नहीं खोल पाए।

डी कॉक कुछ देर क्रीज पर रहे लेकिन वह भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और 18 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। संकट की घड़ी में दक्षिण अफ्रीकी टीम को क्लासेन और डेविड मिलर ने संभाल लिया। दोनों ने एक भागीदारी की। क्लासेन ने 4 गेंदों का सामना करते हुए 46 रन जड़े।
उनके अलावा मिलर के बल्ले से भी 29 रन आए। इन दोनों के कारण अफ्रीकी टीम का स्कोर 100 पार पहुंचा। दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट पर 113 रनों का स्कोर हासिल किया। इस विकेट पर यह चुनौतीपूर्ण स्कोर था। बांग्लादेश के लिए तंजीम हसन ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश की शुरुआत भी खराब रही। ओपनर बल्लेबाज तन्जीद हसन 9 रन बनाकर चलते बने। उनके अलावा लिटन दास भी 9 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। मामला यहीं नहीं रुका और शाकिब अल हसन भी 3 रन पर आउट हुए। नजमुल हसन ने थोड़ा प्रयास किया लेकिन अंततः वह भी 14 रन पर आउट हो गए।
दक्षिण अफ्रीका ने पकड़ मजबूत कर ली थी लेकिन तोहिद हृदोय और महमुदुल्लाह ने मिलकर मामला संभाल लिया और दोनों स्कोर 90 के पार ले गए। इस बीच हृदोय 37 रन बनाकर आउट हो गए। अंतिम ओवर में 11 रन की दरकार थी और केशव महाराज ओवर लेकर आए। उन्होंने जाकिर अली को 8 और महमुदुल्लाह को 20 रन पर आउट कर दिया। अंतिम गेंद पर बांग्लादेश को छक्का चाहिए थे लेकिन यह नहीं लगा और दक्षिण अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम स्कोर डिफेंड कर मैच 4 रनों से जीत लिया। केशव महाराज ने कुल 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications