Kal Ka Match Kon Jeeta 24 Feb: कल का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड
Kal Ka Match Kon Jeeta: चैम्पियंस ट्रॉफी में ग्रुप ए से सेमीफाइनल में जाने वाली दो टीमों की जानकारी सामने आ गई। भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। रावलपिंडी में बांग्लादेश को 5 विकेट से पराजित करते हुए कीवी टीम ने अपना काम कर दिया और पाकिस्तान की टीम 6 दिन में बाहर हो गई।
टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लेने वाली कीवी टीम के गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी किया। ओपनर बल्लेबाज तंजीद को सस्ते में समेटने के बाद न्यूजीलैंड ने कुछ और विकेट भी हासिल किये। हालांकि बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शान्तो क्रीज पर टिक गए।

शान्तो ने टीम की आवश्यकता के हिसाब से बैटिंग करते हुए शानदार फिफ्टी जमाई और 77 के स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद निचले क्रम से कुछ रन आए। जाकेर अली ने 45 और रिशाद होसैन ने 26 की पारी खेली। इस तरह बांग्लादेश ने 9 विकेट पर 236 का स्कोर हासिल किया। कीवी टीम से ब्रेसवेल ने 4 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए न्यूजीलैंड ने विल यंग और विलियमसन को सस्ते में गंवा दिया और स्कोर 2 विकेट पर 15 रन हो गया। इसके बाद कॉनवे और रचिन रविन्द्र ने मिलकर स्कोर आगे बढाया और अर्धशतकीय भागीदारी की। इस बीच कॉनवे 30 रन बना चलते बने।
यहाँ से टोल लैथम और रविन्द्र ने मोर्चा संभाल लिया और एक शतकीय भागीदारी की। रविन्द्र ने शानदार शतक जड़ते हुए 112 रनों का स्कोर बनाया। लैथम ने भी 55 रन बनाए। अंत में फिलिप्स और ब्रेसवेल ने बचे हुए रन बनाकर टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी।
भारत और न्यूजीलैंड की टीमों ने सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है। उधर पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही टीमें ग्रुप ए से बाहर हो गई हैं। पाकिस्तान के लिए यह टूर्नामेंट बेहद निराशाजनक रहा है और छह दिन में ही टीम बाहर हो गई।












Click it and Unblock the Notifications