Kal Ka Match Kon Jeeta 16 Sept: कल का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs अफगानिस्तान
Kal Ka Match Kon Jeeta: एशिया कप में बांग्लादेश ने सुपर फॉर में जाने की उम्मीद बरकरार रखी है। अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में बांग्लादेश ने 8 रनों के करीबी अंतर से जीत दर्ज कर ली। हालांकि अफगान टीम के पास लीग चरण में फ़िलहाल एक मुकाबला बाकी है।
टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया, यह सही निर्णय साबित हुआ। सेड हसन और तंजीद हसन ने अफगान गेंदबाजों की धुनाई करते हुए पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। सैफ 30 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

उधर तंजीद अपनी तूफानी बैटिंग करते हुए फिफ्टी जड़ने में कामयाब रहे लेकिन लिटन दास 9 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। उनका बल्ला आज खामोश रहा। तंजीद हसन भी 31 गेंदों का सामना करते हुए 52 रनों का स्कोर बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद तोहिद हृदोय ने क्रीज पर आकर कुछ शानदार शॉट जड़े और 26 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यहाँ से निचले क्रम के बल्लेबाज जाकिर अली और नुरुल हसन ने पारी आगे बढाई। दोनों ने 12-12 रनों का योगदान दिया, तब बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट पर 154 रनों तक पहुंचा।
जवाबी पारी में खेलते हुए अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज सदिकुल्लाह बिना खाता खोले आउट होकर चले गए। उनके बाद इब्राहिम जादरान 5 रन बना चलते बने। गुरबाज ने क्रीज पर खड़े होकर इरादे दर्शाए और 35 के निजी स्कोर पर आउट हुए। बाद में गुलबदीन और मोहम्मद नबी जल्दी आउट हो गए।
इससे अफगान टीम का स्कोर 77/5 हो गया और टीम मुश्किल में थी। इस समय अजमतुल्लाह ने गदर काटते हुए 3 छक्के और 1 चौका जड़कर स्कोर 100 पार पहुंचा दिया लेकिन वह 30 पर चलते बने। यही काम राशिद खान ने किया, वह 20 रन बना आउट हुए और टीम अंतिम गेंद तक 146 पर आउट हो गई। मुस्ताफिजुर ने बांग्लादेश के लिए 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications