Kal Ka Match kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- अफगानिस्तान vs नीदरलैंड्स
Kal Ka Match kon Jeeta: वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला एकतरफा रहा। नीदरलैंड्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान ने इस मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की। नीदरलैंड्स की टीम इस मैच कहीं नज़र ही नहीं आई। तालिका में अफगानिस्तान 5वें नम्बर पर है।
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 179 रनों के मामूली स्कोर पर ही आउट हो गई। नीदरलैंड्स के लिए एंगलब्रेक्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी जड़ने में सफल नहीं हुआ।

अफगानिस्तान की टीम के लिए मोहम्मद नबी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उनको 3 विकेट हासिल हुए। उनके अलावा नूर अहमद के नाम भी 2 विकेट रहे। नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों के बीच तालमेल की कमी साफ़ तौर पर दिखाई दी। चार बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन गए।
जवाब में खेलते हुए अफगानिस्तान ने इस मैच को 3 विकेट पर 181 रन बनाते हुए जीत लिया। अफगानिस्तान को बैटिंग करते हुए कोई मेहनत नहीं करनी पड़ी और आसान जीत दर्ज कर ली। कप्तान शाहिदी ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा रहमत शाह के बल्ले से भी फिफ्टी आई। नीदरलैंड्स के गेंदबाजों के लिए छोटे स्कोर को डिफेंड कर पाना आसान काम नहीं था।
अफगानिस्तान की टीम 8 अंक लेकर अब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। पाकिस्तान को छठे नम्बर पर भेजकर अफगानिस्तान की टीम ऊपर आ गई है। अफगान टीम सेमीफाइनल की रेस में भी बनी हुई है। उनके लिए अब तक वर्ल्ड कप काफी शानदार रहा है।
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।
नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): वेस्ले बैरेसी, मैक्स ओ'डॉउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, साकिब जुल्फिकार, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।












Click it and Unblock the Notifications