Kal Ka Match Kon Jeeta 5 April: कल का मैच कौन जीता- पंजाब vs राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta 5 April: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन पंजाब किंग्स की यह पहली हार है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के सामने अपना दमखम दिखाने में नाकाम रहे। पंजाब किंग्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया।
नेहल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल ने खेली शानदार पारी (Kal Ka Match Kon Jeeta 5 April)
नेहल वढेरा ने 32 गेंदों में इस सत्र का अपना पहला पचासा जड़ा। नेहल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल 52 गेंदों में 88 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। लेकिन 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैक्सवेल महीश तीक्षणा की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद वानिंदु हसरंगा ने वढेरा को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया। दो विकेट लगातार गिरने के साथ ही पंजाब की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गई।

यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने किया कमाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों के बीच की पहले विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी हुई। सैमसन ने 26 गेंदों में 38 रन बनाए। दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए, उन्होंने 40 गेंदों में 67 रन की अहम पारी खेली। यह उनका आईपीएल करियर का 10वां अर्धशतक था और साथ ही उनका अब तक का सबसे धीमा अर्धशतक भी रहा।
इन गेंदबाजों ने झटका विकेट
पंजाब के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन को एक-एक सफलता मिली। जबकि राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षणा, युद्धवीर सिंह चरक और संदीप शर्मा ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षणा, युद्धवीर सिंह चरक, संदीप शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कुणाल सिंह राठोड़, शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रियांश आर्या, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, विजयकुमार विशाक।












Click it and Unblock the Notifications