Kal Ka Match Kon Jeeta 4 May: कल का मैच कौन जीता- पंजाब vs लखनऊ
Kal Ka Match Kon Jeeta 4 May: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने रविवार को एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। दूसरी तरफ हार के साथ ही लखनऊ के लिए आगे की राह मुश्किल हो गई है। लखनऊ को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बचे हुए तीनों ही मैच को जीतने की होगी।
प्रभसिमरन सिंह की शानदार बल्लेबाजी (Kal Ka Match Kon Jeeta 4 May)
प्रभसिमरन सिंह की शानदार 48 गेंदों पर 91 रनों की पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 237 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 236 रन बनाए। यह पंजाब का आईपीएल में चौथा सबसे बड़ा स्कोर है, और इसके साथ ही धर्मशाला में टीम ने 2011 के बाद पहली बार 200 रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दो विकेट पर 232 रन बनाए थे।

प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने पंजाब को संभाला
पंजाब की शुरुआत हालांकि कुछ खास नहीं रही। पहले ओवर में ही आकाश सिंह ने प्रियांश आर्या को 1 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिस ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की। इंग्लिस ने चौके और छक्कों की मदद से 30 रन बनाए, लेकिन आकाश सिंह ने उन्हें आउट कर दिया। इसके बाद पंजाब का स्कोर 50 रन पर दो विकेट गिर चुका था, लेकिन इस स्थिति में प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़े।
शतक से चूक गए प्रभसिमरन सिंह
श्रेयस अय्यर ने 25 गेंदों में 45 रन बनाकर दिग्वेश राठी के हाथों मयंक यादव के कैच होकर पवेलियन लौटे। प्रभसिमरन सिंह ने अपनी पारी को और भी आक्रामक रूप से खेला और 91 रन की धमाकेदार पारी के दौरान छह चौके और सात छक्के लगाए। वह नौ रन से अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक हासिल करने से चूक गए। पंजाब की तरफ से नेहल वढेरा ने 16 रन, शशांक ने 33 रन और स्टोइनिस ने 15 रन बनाए और नाबाद रहे। लखनऊ के गेंदबाजों में आकाश सिंह और दिग्वेश राठी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि प्रिंस यादव को एक सफलता मिली। पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ अपने विस्फोटक खेल से विपक्षी टीम को 237 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: विजयकुमार विशाक, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, डेविड मिलर, एडेन मार्करम, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आकाश सिंह, आवेश खान, मयंक यादव, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रवि बिश्नोई, मिचेल मार्श, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीत्जके।












Click it and Unblock the Notifications