Kal Ka Match Kon Jeeta 30 May: कल का मैच कौन जीता- गुजरात vs मुंबई
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 May: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है। यह मुकाबला शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर एलिमिनेटर मैच के रूप में खेला गया। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और अपनी टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 228 रन बनाए। जिसके जवाब में गुजरात की टीम 208 रन ही बना सकी।
मुंबई इंडियंस ने बनाए थे इतने रन (Kal Ka Match Kon Jeeta 30 May)
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर गुजरात टाइटंस के सामने 229 रनों का लक्ष्य रखा था। न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे एलिमिनेटर मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और चार छक्के शामिल थे।

रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने दी बेहतरीन शुरुआत
मुंबई की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े। बेयरस्टो ने 22 गेंदों में 47 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल थे, लेकिन साई किशोर ने उन्हें कैच कराया। इसके बाद रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ 59 रनों की साझेदारी निभाई। सूर्यकुमार ने 33 रन बनाए और 20 गेंदों का सामना किया। तिलक वर्मा ने 11 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 22 रन बनाकर नाबाद रहकर टीम को मजबूत अंत दिया। गेंदबाजी में गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कृष्णन श्रीजीत, रघु शर्मा, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, रीस टॉप्ली।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, जयंत यादव, अरशद खान।












Click it and Unblock the Notifications