Kal Ka Match Kon Jeeta 29 May: कल का मैच कौन जीता- पंजाब vs आरसीबी
Kal Ka Match Kon Jeeta 29 May: आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही आरसीबी ने साल 2009, 2011 और 2016 के बाद चौथी बार आईपीएल फाइनल में एंट्री की है। क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो टीम के लिए सही साबित हुआ। पंजाब किंग्स केवल 14.1 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसके जवाब में आरसीबी ने 10 ओवर में दो विकेट खोकर 106 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
पंजाब किंग्स को मिली बड़ी हार (Kal Ka Match Kon Jeeta 29 May)
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ा गई। टीम के छह बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। मार्कस स्टोइनिस ने 26 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन और अजमतुल्लाह उमरजई ने 18-18 रन पर पवेलियन लौटे। पंजाब के लिए काइल जैमिसन और मुशीर खान ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन वे गेंदबाजी में आरसीबी के गेंदबाजों की तरह प्रभावशाली नहीं हो सके।

पंजाब के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि यश दयाल को दो विकेट मिले। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट हासिल किया। पंजाब किंग्स की यह बल्लेबाजी आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में सबसे कम ओवर तक टिकने वाली बल्लेबाजी बन गई है। उन्होंने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के 16.1 ओवर तक बल्लेबाजी करने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यह आईपीएल प्लेऑफ का तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर भी है। सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड डेक्कन चार्जर्स के नाम है जिन्होंने 2010 में आरसीबी के खिलाफ केवल 82 रन बनाए थे।
फिल सॉल्ट ने जड़ा अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली 12 गेंदों में 12 रन बनाकर काइल जैमिसन का शिकार बने। इसके बाद मयंक अग्रवाल भी 19 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन फिर फिल सॉल्ट ने कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 27 गेंदों में छह चौके तथा तीन छक्के लगाकर नाबाद 56 रन बनाए। उनके साथ रजत पाटीदार ने 15* रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस प्रदर्शन की बदौलत आरसीबी ने आसानी से जीत दर्ज की।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, काइल जैमिसन।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: विजयकुमार विशाक, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मयंक अग्रवाल, रसिख सलाम, मनोज भंडागे, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह।












Click it and Unblock the Notifications