Kal Ka Match Kon Jeeta 26 May: कल का मैच कौन जीता- पंजाब vs मुंबई

Kal Ka Match Kon Jeeta 26 May: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया मैच पंजाब ने अपने नाम किया। पंजाब किंग्स इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स को अब फाइनल में जाने के लिए दो मौके मिलेंगे। आरसीबी और गुजरात में से कोई एक टीम पंजाब के खिलाफ क्वालीफायर-1 मुकाबला खेलेगी। वहीं हार के बाद मुंबई की टीम को अब एलिमिनेटर मैच खेलना होगा। 185 रनों का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने तीन विकेट खोकर आसानी से मुकाबले को अपने नाम किया।

प्रियांश आर्या और जोश इंग्लिश ने जड़ा अर्धशतक (Kal Ka Match Kon Jeeta 26 May)

इस अहम मुकाबले में पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या और जोश इंग्लिश ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। दोनों ही बल्लेबाजों ने तेज गति से रन बनाते हुए मुंबई के हाथों से मैच छीन लिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने महज 60 गेंदों में 109 रनों की साझेदारी निभाई। जिसकी बदौलत पंजाब ने आसानी से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। पंजाब किंग्स के इस सीजन के दमदार प्रदर्शन के पीछे कप्तान श्रेयस अय्यर का भी बड़ा हाथ रहा है।

Kal Ka Match 1

मुंबई ने बनाए इतने रन

सूर्यकुमार यादव की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 185 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 184 रन बनाए। मुंबई की शुरुआत रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने की, जिन्होंने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। रिकेल्टन 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रोहित शर्मा ने 24 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव ने खेली बेहतरीन पारी

तीसरे नंबर पर आए सूर्यकुमार यादव ने 34 गेंदों में 57 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल थे। इसके अलावा विल जैक्स और हार्दिक पांड्या ने भी 26-26 रन बनाए। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन और विजयकुमार विशाक ने दो-दो विकेट लिए, जबकि हरप्रीत बराड़ को एक सफलता मिली। मुंबई की यह पारी चुनौतीपूर्ण साबित होगी क्योंकि पंजाब को जीत के लिए 185 रनों का लक्ष्य मिला है।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, काइल जैमिसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, मुशीर खान।

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, अश्विनी कुमार, सत्यनारायण राजू।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+