Kal Ka Match Kon Jeeta 25 March: कल का मैच कौन जीता- गुजरात vs पंजाब
Kal Ka Match Kon Jeeta 25 March: डेथ ओवर्स में अर्शदीप सिंह और विजय कुमार विशक की गेंदबाजी ने गुजरात टाइटंस की उम्मीदों को पूरी तरह से तोड़ दिया। 243 रन का विशाल स्कोर का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 11 रन से पीछे रह गई। पंजाब ने श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह की 81* रनों की साझेदारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 243 रन बनाए। जिसे हासिल करने में गुजरात नाकाम रही।
पंजाब किंग्स ने दिखाया दम (Kal Ka Match Kon Jeeta 25 March)
पंजाब किंग्स के 243 रनों के जवाब में गुजरात की टीम 232 रन बना सकी। इस तरह पंजाब ने आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में गुजरात को उसके घर में मात देने का काम किया। अर्शदीप सिंह ने 36 रन देकर 2 विकेट लिए। मैक्सवेल और यानसन को एक-एक विकेट मिला। जिसकी वजह से गुजरात की टीम निरंतर अंतराल पर अपना विकेट गंवाती चली गई।

शेरफाने रदरफोर्ड बने हार की वजह
शेरफाने रदरफोर्ड ने 28 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। लेकिन वह अंत के ओवर में जब टीम को सबसे अधिक जरूरत थी तब रन बनाने में नाकाम रहे। यही से गुजरात के हाथ मैच निकल गया। गुजरात के लिए सबसे अधिक साई सुदर्शन ने 41 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने भी अहम रन जोड़े, लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहे।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, इशांत शर्मा, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: नेहल वढेरा, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशाक, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद।












Click it and Unblock the Notifications