Kal Ka Match Kon Jeeta 25 Feb: कल का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका
Kal Ka Match Kon Jeeta 25 Feb: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच ग्रुप बी का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। जब मैच रद्द हो जाता है और टॉस भी नहीं हो पाता, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाता है, जिससे अंक तालिका में बराबरी होती है। लेकिन मैच रद्द होने से दोनों ही टीमों की मुश्किलें बढ़ गई है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को अब अपने ग्रुप लीग के आखिरी मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा।
पहले मुकाबले में दोनों टीमों को मिली थी जीत (Kal Ka Match Kon Jeeta 25 Feb)
दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के खिलाफ 107 रनों की बड़ी जीत हासिल की थी। इस जीत से उनका नेट रन रेट 2.14 तक पहुंच गया है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट 0.475 है, जो जाहिर तौर पर कम है। लेकिन अभी भी आने वाले मैच में अच्छा प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया इसे बेहतर कर सकती हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की कोशिश बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की होगी।

इंग्लैंड और अफगानिस्तान मैच पर रहगी नजर
अब इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम हो गया है। इस मैच में हारने वाली टीम का चैंपियंस ट्रॉफी में सफर समाप्त हो जाएगा, इसलिए दोनों टीमों के लिए यह एक वर्चुअल नॉकआउट जैसा हो गया है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम: स्टीवन स्मिथ (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशैन, एलेक्स केरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन, सीन एबॉट, आरोन हार्डी, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, तनवीर संघा।
दक्षिण अफ्रीका की टीम: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश।












Click it and Unblock the Notifications