Kal Ka Match Kon Jeeta 24 May: कल का मैच कौन जीता- पंजाब vs दिल्ली

Kal Ka Match Kon Jeeta 24 May: पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ में टॉप पर दावेदारी कायम करने का मौका गंवा दिया है। शनिवार, 24 मई को जयपुर में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से हराया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने समीर रिजवी और करुण नायर की बेहतरीन बल्लेबाजी की मदद से 207 रन का लक्ष्य आखिरी ओवर में पूरा कर लिया।

समीर रिजवी ने जड़ा अर्धशतक (Kal Ka Match Kon Jeeta 24 May)

समीर रिजवी ने अपनी आक्रामक पारी से टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, जबकि करुण नायर ने संयमित खेल दिखाया और टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सीजन का अंत जीत के साथ किया। समीर रिजवी ने दिल्ली के लिए अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी।

Kal Ka Match 1

पंजाब ने बनाए 206 रन

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, जिससे उनकी ताकत और आत्मविश्वास दोनों बढ़े हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया और तेज़ी से रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतक की बदौलत दिल्ली की टीम ने 206 रन बनाए।

इन खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा

पंजाब किंग्स ने जयपुर में खेले जा रहे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 206 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 53 और मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 44 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने तीन विकेट लिए, जबकि विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए। मुकेश कुमार को एक विकेट मिला।

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएल राहुल, मनवंत कुमार, त्रिपूर्ण विजय, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशाक, सूर्यांश शेडगे, काइल जैमीसन, जेवियर बार्टलेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+