Kal Ka Match Kon Jeeta 23 June: कल का मैच कौन जीता- यूएसए vs इंग्लैंड

Kal Ka Match Kon Jeeta 23 June: इंग्लैंड ने अमेरिका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से जीत हासिल कर ली है। इंग्लैंड को मिली इस जीत के साथ ही टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। सुपर 8 चरण में अमेरिका की टीम एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सकी। सुपर 8 में अमेरिका ने अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला, जिसमें उसे 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

जोस बटलर ने खेली कप्तानी पारी

जोस बटलर के अर्धशतक और फिल सॉल्ट के साथ पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत ने आसानी से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर ने सबसे अधिक नाबाद 83 रन बनाने का काम किया। इस दौरान बटलर ने हरमीत सिंह के एक ओवर में पांच छक्के भी लगाने का कारनामा किया।

Kal Ka Match Kon Jeeta 1

115 रन पर ढेर USA

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए की टीम 115 रनों पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर अमेरिका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन यूएसए के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। अमेरिका के लिए नीतीश कुमार ने सर्वाधिक 30 रन और कोरी एंडरसन ने 29 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं बना सका।

क्रिस जॉर्डन ने झटके चार विकेट

क्रिस जॉर्डन ने एक ही ओवर में चार विकेट लेकर मैच को इंग्लैंड के पक्ष में कर दिया। जॉर्डन ने कोरी एंडरसन, अली खान, नोसथुश केंजिगे और सौरभ नेत्रवलकर को एक ही ओवर में पवेलियन भेजने का काम किया। अमेरिका की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम 115 रनों पर सिमट गई।

अमेरिकाः स्टीवन टेलर, आंद्रिस गोउस (विकेटकीपर), नीतीश कुमार, आरोन जोंस (कप्तान), कोरी एंडरसन, मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शेडली वान शाल्कविक, नोसथुश केनिगे, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर।

इंग्लैंडः फिल सॉल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुर्रन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉप्ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+