Kal Ka Match Kon Jeeta 22 April: कल का मैच कौन जीता- लखनऊ vs दिल्ली

Kal Ka Match Kon Jeeta 22 April: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को शानदार प्रदर्शन के साथ आठ विकेट से हरा दिया है। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए, जिसमें एडेन मार्करम का अर्धशतक अहम रहा। वहीं, दिल्ली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.5 ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर 161 रन बनाकर जीत हासिल की।

केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक (Kal Ka Match Kon Jeeta)

दिल्ली के लिए केएल राहुल ने 42 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। वहीं, अभिषेक पोरेल ने भी 36 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। दिल्ली ने इस सीजन लखनऊ के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते। आईपीएल के अपने पहले मैच में भी दिल्ली ने लखनऊ को एक विकेट से शिकस्त दी थी।

Kal Ka Match 1

केएल राहुल ने रचा इतिहास

केएल राहुल ने 130 पारियों में 5000 रन पूरा कर इतिहास रच दिया है। राहुल वॉर्नर जैसे बड़े खिलाड़ी को पीछे छोड़कर सबसे कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके इस रिकॉर्ड से यह भी साबित होता है कि उनकी निरंतरता और क्षमता कितनी उच्च स्तर की है। करुण नायर के आउट होने के बाद केएल राहुल मैदान पर आए और टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे।

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट प्लेयरः आयुष बडोनी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रिट्कजे, हिम्मत सिंह।

दिल्ली कैपिटल्सः अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुशमंता चमीरा, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयरः जैक फ्रेजर मैकगर्क, समीर रिज्वी, डोनोवान फेरेरा, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+