Kal Ka Match Kon Jeeta 21 Feb: कल का मैच कौन जीता- आरसीबी vs मुंबई
Kal Ka Match Kon Jeeta 21 Feb: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को हराकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। आरसीबी ने 167 रन बनाए थे, लेकिन मुंबई ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बना लिए और मैच जीत लिया। ये मुंबई की इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत है, जबकि आरसीबी को पहली हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला रोमांचक रहा और मुंबई ने आखिरी ओवर में मैच को अपने पक्ष में किया।
मुंबई इंडियंस को मिली जीत (Kal Ka Match Kon Jeeta 21 Feb)
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर में ही किम गार्थ ने यास्तिका भाटिया को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेज दिया। हेली मैथ्यूज और नैट सिवर ब्रंट ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाने का काम किया। एकता बिष्ट ने हेली मैथ्यूज को आउट कर मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका दिया। हालांकि, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाल लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने एलिस पेरी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए थे। लेकिन ये स्कोर टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहे। नैट साइवर-ब्रंट ने मुंबई के लिए गेंद और बल्ले दोनों से ही उपयोगी पारी खेली। दूसरी तरफ कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार अर्धशतक जड़कर मैच को मुंबई इंडियंस की तरफ मोड़ दिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राघवी बिस्ट, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, एकता बिष्ट, जोशिता वीजे, रेणुका सिंह ठाकुर।
मुंबई इंडियंस : हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, जी कमालिनी, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, परुनिका सिसोदिया।












Click it and Unblock the Notifications