Kal Ka Match Kon Jeeta 21 Feb: कल का मैच कौन जीता- अफगानिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका

Kal Ka Match Kon Jeeta 21 Feb: चैंपियंस ट्रॉफी में शुक्रवार को अफगानिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से हुआ। कराची के नेशनल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने 107 रनों से जीत हासिल कर अपने इरादे साफ कर दिए। टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराकर दो अंक हासिल कर लिए हैं। भारत, न्यूजीलैंड के बाद अब साउथ अफ्रीका ने भी जीत का खाता खोल लिया है।

दक्षिण अफ्रीका ने बनाए थे 315 रन (Kal Ka Match Kon Jeeta 21 Feb)

दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में छह विकेट खोकर 315 रन बनाए थे। अफ्रीका की तरफ से रेयान रिकेल्टन की शतकीय पारी अहम रही। उनकी शानदार पारी ने अफ्रीकी टीम को एक मजबूत स्कोर बनाने में मदद की। इस मुकाबले में टेम्बा बावुमा, रासी वैन डर डुसेन और एडेन मार्करम ने अर्धशतक जड़े, जिनमें से मार्करम ने नाबाद 52 रन बनाए। बाकी बल्लेबाजों में टोनी, डेविड मिलर और वियान मुल्डर बड़ी पारी नहीं खेल सके।

Kal Ka Match Kon Jeeta 1

208 रनों पर सिमटी अफगानिस्तान

अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी ने दो विकेट चटकाए, जबकि फजहलक फारुकी, अजमतुल्लाह उमरजई और नूर अहमद ने एक-एक विकेट लिया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान की गेंदबाजी ने अच्छी चुनौती पेश की, लेकिन दक्षिण अफ्रीका का स्कोर काफी मजबूत रहा। 316 रनों का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम महज 208 रनों पर सिमट गई।

टॉप पर पहुंची साउथ अफ्रीका की टीम

अफगानिस्तान की टीम 43.3 ओवर में सिर्फ 208 रन पर ऑलआउट हो गई, और इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने एक बड़ी जीत दर्ज कर ली। जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप बी की अंक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। यह निश्चित रूप से दक्षिण अफ्रीका के लिए एक अहम जीत मानी जाएगी। दूसरी तरफ अफगानिस्तान के लिए बचे हुए मुकाबलो में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+