Kal Ka Match Kon Jeeta 2 May: कल का मैच कौन जीता- गुजरात vs हैदराबाद

Kal Ka Match Kon Jeeta 2 May: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से मात दी। इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस ने 14 अंक हासिल कर लिए हैं। वहीं अब वह प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज हो गई है। अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें केवल एक और जीत की आवश्यकता है। दूसरी ओर हैदराबाद को इस सीजन की सातवीं हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस का शानदार खेल उन्हें प्लेऑफ की ओर एक कदम और नजदीक ले आया है।

गुजरात ने बनाए थे 224 रन (Kal Ka Match Kon Jeeta 2 May)

गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर की शानदार पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को 225 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और गुजरात ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 224 रन बनाए। गिल ने 38 गेंदों पर 10 चौकों और 2 छक्कों के साथ 76 रन बनाए, जबकि बटलर ने 37 गेंदों पर 3 चौकों और 4 छक्कों के साथ 64 रन की पारी खेली।

Kal Ka Match 1

गिल और सुदर्शन ने फिर जीता दिल

गुजरात की शुरुआत मजबूत रही, जब गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। गिल और सुदर्शन की बल्लेबाजी के चलते गुजरात ने पावरप्ले के दौरान अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। सुदर्शन ने टी20 में 2000 रन पूरे किए और भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि, सुदर्शन 48 रन बनाकर आउट हो गए।

बटलर ने भी जड़ा अर्धशतक

इसके बाद गिल ने अपनी अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वह भी रन आउट हो गए। बटलर ने आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर पचासा पूरा किया, लेकिन वह भी लंबा शॉट खेलते हुए आउट हो गए। जब बटलर आउट हुए तो गुजरात का स्कोर 200 के पार पहुंच चुका था। अंतिम ओवर में जयदेव उनादकट ने सनराइजर्स के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया और राशिद खान को आउट किया। कमिंस और जीशान अंसारी को एक-एक विकेट मिले। सनराइजर्स की ओर से उनादकट ने सबसे प्रभावी प्रदर्शन किया।

गुजरात टाइटंसः साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, आर साई किशोर, गेराल्ड कोएट्जे, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयरः ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, अरशद खान, शेरफाने रदरफोर्ड।

सनराइजर्स हैदराबादः अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।

इम्पैक्ट प्लेयरः अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, ट्रेविस हेड, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+