Kal Ka Match Kon Jeeta, 18th May: कल का मैच कौन जीता- दिल्ली vs गुजरात

Kal Ka Match Kon Jeeta, 18th May: रविवार यानी 18 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2025 का एक ऐतिहासिक मुकाबला देखने को मिला। दिल्ली के खिलाफ गुजरात ने 200 रन का विशाल टारगेट 19 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान के हासिल कर लिया। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज था, जिसमें दोनों बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

गुजरात को मिली धमाकेदार जीत (Kal Ka Match Kon Jeeta, 18th May)

साई सुदर्शन ने 61 गेंदों पर नाबाद 108 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंदों पर नाबाद 93 रन की पारी खेली। गिल शतक से महज 7 रन दूर रहे, लेकिन उनकी पारी ने गुजरात की जीत में अहम भूमिका निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शॉट्स लगाए और दिल्ली के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। इस जीत के साथ गुजरात ने 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में एंट्री ले ली है।

Kal Ka Match 1

गुजरात ने 10 विकेट से जीता मैच

गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराकर आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बना ली। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल की शानदार शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। राहुल ने 56 गेंदों में 102 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे।

प्लेऑफ में हुई इन टीमों की एंट्री

जवाब में गुजरात टाइटंस ने एक बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 19 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 205 रन बना डाले। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार पारियां खेलीं, जिससे गुजरात ने आसानी से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ के लिए अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स भी टॉप-4 में पहुंच गए हैं।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: साई सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, दसुन शनाका।

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, करुण नायर, सेदिकुल्लाह अटल, दुष्मंथा चमीरा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+