Kal Ka Match Kon Jeeta 18 April: कल का मैच कौन जीता- आरसीबी vs पंजाब

Kal Ka Match Kon Jeeta 18 April: पंजाब किंग्स ने आरसीबी को पांच विकेट से हराकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर जगह बना ली है। आरसीबी के लिए यह मैच एक मुश्किल था, क्योंकि बारिश ने खेल को प्रभावित किया। उन्होंने कम ओवरों में अधिक रन बनाने की कोशिश में जल्दी जल्दी विकेट गंवा दिए। मैच में आरसीबी की बल्लेबाजी संघर्ष करती दिखी, जबकि पंजाब ने इसका पूरी तरह से फायदा उठाया। यह जीत पंजाब किंग्स को प्लेऑफ की तरफ बढ़ाने का काम किया है।

टिम डेविड की शानदार बल्लेबाजी (Kal Ka Match Kon Jeeta)

टिम डेविड की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी ने लड़ने लायक स्कोर खड़ा किया। हालांकि, टीम की शुरुआत खराब रही। आरसीबी के लिए डेविड ने जबरदस्त पारी खेली और 26 गेंदों पर 50 रन बनाकर टीम को 14 ओवर में 95 रन तक पहुंचाया। बारिश के कारण खेल में देरी हुई और पारी की अवधि घटाकर 14-14 ओवर कर दी गई, लेकिन डेविड ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को लड़ने का मौका दिया।

Kal Ka Match 1

पंजाब किंग्स की दमदार गेंदबाजी

आरसीबी की बल्लेबाजी की शुरुआत खराब रही। आरसीबी के बल्लेबाजों के लिए यह पिच मुश्किल साबित हुआ। यही वजह थी कि विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। हालांकि, कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड ने पारी को संभालने का काम किया, लेकिन उनके अलावा किसी और बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली। पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल, और हरप्रीत बरार ने दो-दो विकेट लिए।

आरसीबीः फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयरः देवदत्त पडिक्कल, रासिख डार सलाम, मनोज भांगडगे, जैकब बैथेल, स्वप्निल सिंह।

पंजाब किंग्सः प्रियांश आर्या, नेहाल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयरः प्रभसिमरन सिंह, विजयकुमार विशाक, सूर्यांश शेडगे, ग्लेन मैक्सवेल, प्रवीण दुबे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+