Kal Ka Match Kon Jeeta 16 Nov: कल का मैच कौन जीता- भारत ए vs पाकिस्तान ए
Kal Ka Match Kon Jeeta 16 Nov: दोहा में खेले गए एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में पाकिस्तान ए ने भारत ए को 8 विकेट से शिकस्त दी। मैच में भारत के 14 वर्षीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें टिकी थीं, जिन्होंने पिछले मैच में यूएई के खिलाफ 42 गेंदों में 144 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली थी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय ए टीम के बल्लेबाजों को पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने संघर्ष करना पड़ा।
भारत ने बनाए सिर्फ 136 रन (Kal Ka Match Kon Jeeta 16 Nov)
भारत ए की टीम 19 ओवर में 136 रनों के मामूली स्कोर पर सिमट गई, जो इस टूर्नामेंट का सबसे कम स्कोर रहा। वैभव सूर्यवंशी ने जरूर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी की झलक दिखाते हुए 27 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए, लेकिन वह अर्धशतक से चूक गए। कप्तान जितेश शर्मा भी केवल 5 रन बना पाए। पाकिस्तान के लिए शाहिद अजीज ने तीन विकेट लिए, जबकि साद मसूद और माज सदाकत को दो-दो सफलताएं मिलीं।

पाकिस्तान ए ने की जबरदस्त शुरुआत
137 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ए की टीम को सलामी बल्लेबाजों माज सदाकत और मोहम्मद नईम ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया और पहले विकेट के लिए 55 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। भारत को पहली सफलता यश ठाकुर ने दिलाई, जिन्होंने नईम (14 रन) को आउट किया। हालांकि, इस बीच भारतीय टीम की फील्डिंग निराशाजनक रही। माज सदाकत को पारी के दौरान दो बार जीवनदान मिला, जिसमें एक कैच वैभव सूर्यवंशी ने टपकाया। फील्डिंग में हुई गलतियों ने पाकिस्तान को मैच पर हावी होने का पूरा मौका दिया।
पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी माज सदाकत अपनी पिछली फॉर्म को जारी रखते हुए भारतीय गेंदबाजों पर लगातार प्रहार करते रहे। उन्होंने सलामी बल्लेबाज़ के रूप में शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। मैच के अंत में थोड़ा ड्रामा भी देखने को मिला, जब भारत के सुयश शर्मा की पहली गेंद पर सदाकत का कैच आउट दिया गया, लेकिन थर्ड अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया, जिस पर भारतीय खिलाड़ी काफी नाखुश दिखे। हालांकि, इसी ओवर में यश दयाल ने यासिर खान का कैच पकड़कर कुछ राहत दी। जिसके बाद पाकिस्तान ने आसानी से 8 विकेट से मैच जीत लिया।
भारत ए : वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, नेहल वढेरा, नमन धीर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, सुयश शर्मा।
पाकिस्तान ए : मोहम्मद नईम, माज सदाकत, यासिर खान, मोहम्मद फाइक, इरफान खान (कप्तान), साद मसूद, गाजी गोरी (विकेटकीपर), शाहिद अजीज, उबैद शाह, अहमद दानियाल, सुफियान मुकीम।












Click it and Unblock the Notifications