Kal Ka Match Kon Jeeta 13 Nov: कल का मैच कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका
Kal Ka Match Kon Jeeta 13 Nov: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर चार मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। इन दोनों टीमों के बीच सीरीज का अंतिम मुकाबला शुक्रवार 15 नवंबर को खेला जाना है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाने में कामयाबी रही। 220 रनों का लक्ष्य हासिल करने में साउथ अफ्रीका की टीम असफल रही और 7 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी, जिस वजह से मुकाबले को 11 रन से गंवा बैठी।
फ्लॉप रहे अफ्रीकी बल्लेबाज
तेग गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज रिक्लेटोन को आउट किया। वरुण चक्रवर्ती ने रीजा हैंड्रिक्स को संजू सैमसन के हाथों स्टंप्स कराकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। अक्षर पटेल ने ट्रिस्टन स्टब्स को पवेलियन भेजा। कप्तान एडेन मार्करम को वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया। इसके बाद हार्दिक पांड्या की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में डेविड मिलर अपना विकेट गंवा बैठे।

तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने दिखाया दम
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया और भारतीय बल्लेबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाया। तिलक वर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी ने भारतीय पारी को गति दी और उन्होंने अकेले ही विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं। अभिषेक शर्मा ने भी उनका अच्छा साथ दिया और टीम को एक मजबूत स्कोर की ओर बढ़ाया।
संजू सैमसन फिर 0 पर आउट
भारत की पारी खराब रही, संजू सैमसन के जल्दी आउट होने से टीम को बड़ा झटका लगा। हालांकि, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने टीम को संकट से उबारा और शानदार साझेदारी की। अभिषेक ने शानदार अर्धशतक जड़ा, हालांकि वह 50 रन के आंकड़े तक ही पहुंचे और आउट हो गए। लेकिन तिलक ने अपनी पारी को पूरी तरह से संभाला, पहले अर्धशतक और फिर शतक की ओर बढ़ते हुए, जिससे भारत को एक मजबूत स्कोर की ओर बढ़ाया।
दक्षिण अफ्रीका के लिए इन गेंदबाजों ने झटका विकेट
दक्षिण अफ्रीका के लिए आंदिले सिमलाने और केशव महाराज ने दो-दो विकेट झटके, लेकिन वे भारत की मजबूत बल्लेबाजी को रोकने में नाकाम रहे। मार्को येनसेन को एक विकेट मिला।
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, यश दयाल, रवि बिश्नोई, रमनदीप सिंह , जितेश शर्मा।
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, एन पीटर, ओटनील बार्टमैन, डोनोवन फरेरा, मिहलाली मपोंगवाना, पैट्रिक क्रूगर।












Click it and Unblock the Notifications