Kal Ka Match Kon Jeeta 12 Sept: कल का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs ओमान

Kal Ka Match Kon Jeeta 12 Sept: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप 2025 के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने दमदार जीत दर्ज की है। ओमान के खिलाफ इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 160 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली।

पाकिस्तान को मिली बड़ी जीत (Kal Ka Match Kon Jeeta 12 Sept)

लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की बल्लेबाज़ी पाकिस्तान के स्पिनरों के सामने टिक नहीं पाई। शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ के साथ स्पिन गेंदबाज़ों ने लगातार विकेट निकालकर ओमान की जीत की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया। ओमान की पूरी टीम 160 रनों का पीछा करते हुए महज 67 रनों पर ऑल आउट हो गई और 93 रनों से मैच हार गई।

Kal Ka Match 1

मोहम्मद हारिस ने खेली अर्धशतकीय पारी

पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद हारिस ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी की। उन्होंने 43 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्कों की मदद से 66 रन बनाए। यह पारी ऐसे समय में आई जब टीम की शुरुआत खराब रही थी। हारिस की पारी ने पाकिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। ओपनर साहिबजादा फरहान ने 29 रन बनाए, जबकि फखर ज़मान अंत तक नाबाद रहते हुए 23 रन बनाकर लौटे। कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया था और टीम ने तय किया था कि बड़ा स्कोर खड़ा कर विपक्षी टीम पर दबाव डाला जाएगा।

ओमान की गेंदबाज़ी

ओमान की ओर से गेंदबाज़ आमिर कलीम और शाह फैसल सबसे सफल रहे। दोनों ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मोहम्मद नदीम ने एक विकेट हासिल किया। ओमान की गेंदबाज़ी ने पाकिस्तान को 160 रनों पर रोकने का काम किया, लेकिन बल्लेबाज़ी में टीम लड़खड़ा गई।

पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, हसनेन शाह, मोहम्मद नदीम, जिक्रिया इस्लाम, सुफयान महमूद, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+