Kal Ka Match Kon Jeeta 11 April: कल का मैच कौन जीता- चेन्नई vs केकेआर
Kal Ka Match Kon Jeeta 11 April: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सुनील नरेन के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को उनके ही घर में एकतरफा अंदाज में हरा दिया है। केकेआर ने चेन्नई को आठ विकेट से हराने में सफलता हासिल की। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला केकेआर का सही साबित हुआ और चेन्नई की टीम सिर्फ 103 रन ही बना सकी।
सुनील नरेन बने जीत के हीरो (Kal Ka Match Kon Jeeta 11 April)
केकेआर के गेंदबाजों ने सीएसके को 20 ओवर में नौ विकेट पर 103 रन पर रोक दिया। जवाब में सुनील नरेन ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 18 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्कों की मदद से 44 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इससे पहले गेंद से वह केकेआर के लिए सबसे अधिक तीन विकेट लेने में सफल रहे थे।
सीएसके के लिए अंशुल कंबोज और नूर अहमद को एक-एक विकेट मिला।

केकेआर ने एकतरफा अंदाज में हासिल की जीत
क्विंटन डिकॉक और सुनील नरेन ने टीम को तेज़ शुरुआत दी। हालांकि डिकॉक जल्दी आउट हो गए, लेकिन नरेन की आक्रामक बल्लेबाज़ी ने पारी को गति दी। रिंकू सिंह और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंत में संयम से खेलते हुए मैच को फिनिश किया। केकेआर ने सीएसके के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल कर अपना नेट रन रेट भी सुधारने का काम किया।
कोलकाता नाइट राइडर्सः क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयरः अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पोवेल, लवनिथ सिसोजिया, अनुकूल रॉय।
चेन्नई सुपर किंग्सः रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयरः मथीशा पथिराना, जैमी ओवरटन, दीपक हुड्डा, शेख रशीद, कमलेश नगरकोटी।












Click it and Unblock the Notifications