Kal Ka Match Kaun Jita, कल का मैच कौन जीता, पाकिस्तान vs श्रीलंका
Kal Ka Match Kaun jita: श्रीलंका ने एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर फाइनल में जगह हासिल कर ली। बारिश के बाद पाकिस्तान ने बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 252 रन बनाए। डकवर्थ लुईस नियम से श्रीलंका को इतने ही रन बनाने थे। श्रीलंका ने अंतिम गेंद पर 8 विकेट खोकर 252 रन बनाये और मैच जीत लिया। पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल होगा।
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन फखर जमान का विकेट गंवा दिया। वह 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद बाबर आज़म और शफीक अहमद ने मिलकर रन बनाए। बाबर आज़म 29 रन बनाकर आउट हो गए।

शफीक ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाए और आउट हो गए। उनके बाद पाकिस्तानी टीम के लिए रन बनाने की जिम्मेदारी मोहम्मद रिजवान ने ली। रिजवान ने अंत तक क्रीज पर खड़े होकर बल्लेबाजी की। वह 73 गेंदों का सामना कर 86 रन की नाबाद पारी खेलने में सफल रहे।
इफ्तिखार अहमद के 47 रन भी टीम के काम आए और पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 252 रनों का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका के लिए पथिराना ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। उनके अलावा प्रमोद मदुशन को 2 विकेट मिले। डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से श्रीलंका को 252 रनों का लक्ष्य मिला।
जवाबी पारी में खेलते हुए श्रीलंका ने परेरा (17) का विकेट जल्दी गंवा दिया। उनके बाद निसंका और कुसल मेंडिस ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। निसंका 29 रन बनाकर चलते बने। यहाँ से समरविक्रमा और मेंडिस ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की।
समरविक्रमा अच्छा खेलते हुए 48 रन बनाकर आउट हुए। मेंडिस शतक के करीब 91 पर चलते बने। इसके बाद कुछ और विकेट गिरे और मुकाबला करीबी रहा। अंतिम गेंद पर श्रीलंका को जीतने के लिए दो रन चाहिए थे। असलंका ने ये रन बनाते हुए टीम को मैच जिता दिया और फाइनल में भी पहुंचा दिया। 8 साल बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान को वनडे में हराया है। पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications