Kal Ka Match Kaun Jita, कल का एशिया कप मैच कौन जीता - पाकिस्तान vs बांग्लादेश
Kal Ka Match Kaun Jita: कल का मैच एशिया कप में सुपर 4 के तहत खेला गया था। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को बुरी तरह से हरा दिया। बांग्लादेश को पाकिस्तान ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 7 विकेट के अंतर से पराजित कर दिया।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि यह फैसला गलत साबित हार और 45 रन तक 3 विकेट गिर गए। इसके बाद शाकिब अल हसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। शाकिब अल हसन ने 53 रनों की पारी खेली।

शाकिब अल हसन ने अलावा बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम के बल्ले से भी फिफ्टी देखने को मिली। रहीम ने 64 रन बनाए। बांग्लादेश की टीम 39वें ओवर में ही 193 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई। पाकिस्तानी टीम के लिए हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए पाकिस्तान ने आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया। फखर जमान 20 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद बाबर आज़म 17 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इमाम उल हक ने क्रीज पर खड़े होकर रन बनाए और फिफ्टी जड़ी।
इमाम उल हक ने 78 रनों की पारी खेली। मोहम्मद रिजवान के बल्ले से नाबाद 63 रन आए। आगा सलमान ने नाबाद 12 रन बनाकर पाकिस्तानी टीम को मैच जिता दिया। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मेहदी हसन को एक-एक विकेट मिला।
दोनों टीमों में ये खिलाड़ी खेले थे
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इमाम उल हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद।












Click it and Unblock the Notifications