Kal Ka Match Kaun Jita: कल का एशिया कप मैच कौन जीता - भारत vs श्रीलंका
Kal Ka Match Kaun Jita: कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच कल का मुकाबला खेला गया था। भारतीय टीम ने इस मैच में 41 रनों से जीत दर्ज करते हुए श्रीलंका को कम स्कोर के बाद भी पराजित कर दिया। टीम इंडिया पहले खेलते हुए 213 पर आउट हुई थी।
भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली। केएल राहुल और ईशान के अलावा अक्षर पटेल ने भी कुछ रन बनाए थे। टीम इंडिया धीमी पिच पर चुनौतीपूर्ण स्कोर करने में सफल रही। वेलालगे ने श्रीलंकाई टीम के लिए 5 विकेट अपने नाम किये।

जवाब में खेलते हुए श्रीलंका की टीम भी मुश्किल पिच पर एक के बाद एक विकेट गंवाती चली गई। श्रीलंकाई टीम के लिए सबसे ज्यादा रन वेलालगे ने बनाए। वह 42 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। उनके अलावा धनंजय डी सिल्वा ने भी 41 रनों की पारी खेली।
श्रीलंकाई टीम 172 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने एक बार फिर से धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। वह 4 विकेट लेने में सफल रहे। उनके अलावा रविन्द्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट हासिल किये।
दोनों टीमों में ये खिलाड़ी खेले थे
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दसून शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिता, मथीशा पथिराना।












Click it and Unblock the Notifications