Kal Ka Match Kaun Jita: कल का एशिया कप मैच कौन जीता - भारत vs पाकिस्तान
Kal Ka Match Kaun jita: एशिया कप में कल का मैच एकतरफा रहा। सुपर 4 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिला था। टीम इंडिया ने इस मैच को 228 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। भारतीय टीम की पाकिस्तान के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत रही। बारिश के कारण मैच रिजर्व डे में कराया गया।
टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट पर 356 रनों का बड़ा स्कोर हासिल कर लिया। विराट कोहली ने नाबाद 122 और केएल राहुल ने नाबाद 111 रन बनाए। उनके अलावा रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बैट से भी अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली।

जवाबी पारी में खेलते हुए पाकिस्तानी टीम बड़े लक्ष्य का दबाव सहन नहीं कर पाई और ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पाक टीम 128 रनों के मामूली स्कोर पर ही सिमट गई। इसका क्रेडिट कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी को भी जाता है। उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किये।
नसीम शाह और हारिस रऊफ चोट की वजह से बैटिंग करने के लिए मैदान पर नहीं आए। पाकिस्तानी टीम के 8 विकेट गिरते ही मैच समाप्त हो गया। बारिश के बाद टीम इंडिया ने कंडीशंस का बेहतरीन तरीके से फायदा उठाया और पाकिस्तानी टीम को जल्दी ही आउट कर दिया।
सुपर 4 में भारतीय टीम ने एक मैच ही खेला है। टीम इंडिया का अगला मुकाबला अब श्रीलंका के खिलाफ होगा। श्रीलंकाई टीम के विरुद्ध मैच मंगलवार को कोलम्बो के इसी मैदान पर होना है। इसमें भी बारिश की आशंका जताई गई है।
दोनों टीमों में ये खिलाड़ी थे
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
पाकिस्तान: बाबर आज़म, शादाब खान, फखर जमान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिज़वान, फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ












Click it and Unblock the Notifications