Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका
Kal Ka Match Kaun Jeeta: वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को डबल हेडर मुकाबले थे। इसमें पहला मैच बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम को जीत दर्ज करने का मौका मिला। बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 6 विकेट के अंतर से पराजित कर दिया।
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। इसके बाद गेंदबाजों ने धाकड़ काम करते हुए अफगानिस्तान को 156 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर दिया। जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश ने 4 विकेट पर 158 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

दोपहर में दूसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में दक्षिण अफ़्रीकी टीम को जीत मिली। दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंकाई टीम को आसानी से हरा दिया। श्रीलंकाई टीम की तरफ से प्रयास हुए लेकिन 102 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
दक्षिण अफ्रीका ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 428 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेली। क्विंटन डी कॉक और रैसी वैन डर डुसेन ने शतक जड़े। बाद में एडन मार्करम ने भी महज 49 गेंदों का सामना करते हुए शतकीय पारी खेली।
जवाब में खेलते हुए श्रीलंकाई टीम 326 रन बनाकर आउट हो गई। श्रीलंका के लिए तीन बल्लेबाजों ने फिफ्टी जड़ी। कुसल मेंडिस, असलंका और शनाका ने अर्धशतकीय पारियां खेली। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 102 रनों से इस मुकाबले को अपने नाम कर वर्ल्ड कप में बेहतरीन शुरुआत की।












Click it and Unblock the Notifications