Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स
Kal Ka Match Kaun Jeeta World Cup Mein: वर्ल्ड कप में कल का मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में पाकिस्तान का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा था लेकिन नीदरलैंड्स को हार का सामना करना पड़ा और पाकिस्तान को मैच में जीत दर्ज करने का मौका मिला।
नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज और बबार आज़म सहित तीन बल्लेबाज 38 रन पर सिमट गए। यहाँ से सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान ने शतकीय भागीदारी कर डाली। इससे पाक टीम मुश्किल स्थिति से बाहर आ गई।

रिजवान और शकील के बल्ले से अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। रिजवान और शकील दोनों ने ही 68-68 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 286 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। नीदरलैंड्स के लिए बैस डी लीड ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए नीदरलैंड्स ने नियमित अन्तराल पर विकेट गंवाए लेकिन विक्रमजीत ने फिफ्टी जड़ी। वह 52 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद एक बार फिर से डी लीड का रंग दिखा और वह फिफ्टी जड़कर 67 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
नीदरलैंड्स के अन्य बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। टीम 205 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। पाकिस्तानी टीम ने 81 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। पाक टीम के लिए गेंदबाजी में हारिस रऊफ ने अच्छा प्रदर्शन किया और 3 विकेट अपने नाम किये। हसन अली को भी 2 विकेट मिले।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।
नीदरलैंड्स: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडाड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, साकिब जुल्फिकार, लोगन वान बीक, रूलोफ वान डेर मर्वे, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन।












Click it and Unblock the Notifications