Kal Ka Match Kaun Jeeta: कल का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड vs नीदरलैंड्स
Kal Ka Match Kaun Jeeta: खेला गया था। हैदराबाद में हुए इस मैच में नीदरलैंड्स को हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड की टीम ने इस मुकाबले में जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए कीवी टीम ने 7 विकेट पर 322 रनों का स्कोर खड़ा किया। नीदरलैंड्स 223 पर आउट हो गई।
टॉस जीतकर नीदरलैंड्स ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया। कीवी टीम के ओपनर विल यंग और डेवोन कॉनवे ने धाकड़ बैटिंग करते हुए 67 की भागीदारी की। कॉनवे 32 पर आउट हो गए। उनके बाद रचिन रविन्द्र बैटिंग करने के लिए आए। यंग ने 70 रन बनाए और रचिन ने 51 रनों की पारी खेली।

टॉम लैथम ने 53 रनों की पारी खेली और अंत में मिचेल सैंटनर ने 17 गेंदों का सामना कर 36 रनों की पारी खेल कीवी टीम को 322 तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलते हुए नीदरलैंड्स ने 21 पर विक्रमजीत का विकेट गंवा दिया, इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरे।
नीदरलैंड्स के लिए एकरमैन ने फिफ्टी जमाई। वह 69 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। उनके अलावा स्कॉट एडवर्ड्स के बल्ले से भी 30 रनों की पारी आई। पूरी नीदरलैंड्स की टीम 223 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई और न्यूजीलैंड ने लगातार दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज की।
मिचेल सैंटनर ने न्यूजीलैंड के लिए 5 विकेट हासिल किये। उनके अलावा मैट हेनरी ने 3 विकेट हासिल किये। बेहतरीन ऑल राउंड प्रदर्शन के कारण मिचेल सैंटनर को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। नीदरलैंड्स के लिए मैच में कुछ भी सही घटित नहीं हुआ।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
नीदरलैंड्स की प्लेइंग इलेवन: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, रोल्फ वान डर मर्व, रेयान क्लेन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।












Click it and Unblock the Notifications